जीवाजी यूनिवर्सिटी: शाखाओं में कर्मचारी देख रहे अश्लील फिल्में, आठ ID ब्लॉक
ग्वालियर
शिक्षा के मंदिर में भी कर्मचारी अश्लील फिल्में देख रहे हैं। मामला जीवाजी यूनिवर्सिटी की अकादमी शाखा, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट शाखा और इनवायरमेंट साइंस विभाग का है। 8 यूजर आईडी से एक सप्ताह में 1256 मिनट पोर्ट वेबसाइट देखने का रिकाॅर्ड मिला है। इस बारे में नेशनल नॉलेज नेटवर्क (एनकेएन) ने जेयू प्रशासन काे सूचना दी है। उक्त सभी यूजर आईडी ब्लॉक कर दी गई हैं। मामले में इंटरनेट प्रभारी प्रो. डीसी गुप्ता को अफसरों ने अवगत कराया है। अब ऐसे कर्मचारियों की आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है।
प्रो. गुप्ता का कहना था कि नेशनल नॉलेज नेटवर्क में सिक्योरिटी फायर वॉल लगी है, जिससे यह पता चलता है कि किस आईडी से प्रतिबंधित वेबसाइट को देखा गया है। मामले में ऐसे संबंधित शाखा के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। हालांकि जिन कर्मचारियों की आईडी से पोर्न फिल्म देखने का मामला सामने आया है, उनके नाम अब तक उजागर नहीं किए हैं। जेयू के अफसर इस मामले को दबाने में जुटे हुए हैं, ताकि यूनिवर्सिटी की साख न खराब हाे।
जेयू के हर शाखा में सर्विस प्रोवाइडर्स काम करते हैं। ऐसे कर्मचारियों पर अफसरांे को आशंका है कि यूजर आईडी का उपयोग कर पोर्न फिल्म देख रहे हैं। कुछ नियमित कर्मचारी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। अब आईपी एड्रेस की जांच करने के बाद इसका खुलासा होगा।

पाठको की राय